
मध्य प्रदेश में कांग्रेस, डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है। तो वही महिला कांग्रेसी भी इस लक्ष्य में सहभागिता निभा रही है जिसके अंतरगर्त कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने मिडिया से बातचीत की। मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस के मिशन 2023 के लिए डिजिटल सदस्यता अभियान में जुट गई हैं वोटर आईडी, आधार कार्ड और जो नई टेक्नोलॉजी है उसको लेकर कांग्रेस नए सदस्य जोड़ रही है, तो वही महिला मोर्चा नए सदस्यों को जोड़ने के लिए गांव-गांव व ब्लॉक स्तर तक जाएगी और जो प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का अभियान चल रहा है उस में सहयोग करेगी। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं को अधिक टिकट मिले यह भी उनकी कोशिश रहेगी।