एक्शन में ADCP राजेश व्यास,लसूड़िया थाने पर रोल कॉल पर पहुंचे,पुलिसकर्मियों को पढ़ाया ये पाठ
प्रदेश
26 Feb, 2022
इंदौर में शुक्रवार शाम लसूड़िया थाने पर हुए रोल कॉल में पहुंचे एडिशनल डीसीपी जोन 2 राजेश व्यास ने पुलिसकर्मियों से चर्चा की। वहीं उन्हें शासन के निर्देशों की जानकारी दी साथ ही उनकी समस्याएं भी जानी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने सभी अधिकारियों को थानों पर होने वाले रोल कॉल में शामिल होने के निर्देश दिए हैं, इसी के चलते शुक्रवार शाम को एडिशनल डीसीपी जोन 2 राजेश व्यास लसूड़िया थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शासन के निर्देशों से अवगत करवाया इसके साथ ही कार्यों में आ रही समस्याओं को भी जाना। वही उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया।