धूम धाम से मनाया 10 दिवसीय पर्युषण पर्व, समाजनों कई धार्मिक भक्ति गीत किए प्रस्तुत

देवास जिले के अजनास में पर्युषण महापर्व 2021 बड़ी धूम धाम से बनाया जा रहा है। दिगंबर जैन समाज के 10 दिवसीय पर्युषण पर्व प्रारंभ हो गए हैं। पर्युषण पर्व जैन धर्मावलंबियों का आध्यात्मिक त्योहार माना गया है। यह पर्व ऐसा लगता है मानो किसी ने दस धर्मों की माला बना कर दी हो। यह पर्व आत्म जागरण का संदेश देकर सोई आत्मा को जगाने तथा अंतरात्मा को पहचानने की शक्ति देता है।

Khabar Madhya Pradesh